फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस में कृतिका और देबांशु बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बुधवार को अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। अंडर-11 में बालिका वर्ग का खिताब कृतिका और बालक वर्ग का देबांशु ने जीता। गुरुवार को अंडर-15 के बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


अंडर-11 बालिका वर्ग के फाइनल में पश्चिम बंगाल की कृतिका सायबो ने हरियाणा की फाल्गुन गुप्ता को 3-2 से हराया। अंडर-11 बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल के देबांशु चक्रवर्ती ने महाराष्ट्र के राजवर्धन तिवारी को 3-1 से हराकर खिताब जीता। अंडर-13 बालक वर्ग के फाइनल में पश्चिम बंगाल के अरिव दत्ता ने अपने ही राज्य के महालनाबिश को 3-1 से मात दी।

अंडर-13 बालिका वर्ग में असम की ईशानी गोगोई ने दिल्ली की ख्याति पांडे को सीधे सेटों में हराया। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक श्रीराम, विशिष्ट अतिथि आरके अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी और आकाश गोयनका ने विजेताओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यूपीटीटीए के अध्यक्ष संजीव पाठक, एमएचपीएल के डायरेक्टर पीयूष अग्रवाल, टीएसएच के सीईओ प्रनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें