फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 15 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना का कहर कभी घट, कभी बढ़ रहा है। शुक्रवार को आठ अब शनिवार को 15 नए संक्रमित मिले हैं। दो लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल कालेज में मौत हो गई है। अब मृतकों की संख्या 106 पहुंच गई है। अब तक 9052 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। चपेट में आने से मेडिकल कालेज में 13 दिन से उपचार ले रहीं कोरोना संक्रमित रानी(51) निवासी भुगैतापुर (कन्नौज )की मौत हो गई। इसी तरह महिपाल सिंह (40) निवासी मधूपुर सौरिख की भी 13 दिन तक मेडिकल कालेज तिर्वा में उपचार के बाद मौत हो गई। जिले में शनिवार को 15 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को 56 लोगों ने कोरोना को मात दी। 330 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। पिछले साल से अब तक 8616 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
शनिवार को जसोदा, सीएचसी हसेरन, रामपुर निगोह, छिबरामऊ, अवंतीबाई नगर तिर्वा, शहर के मोहल्ला चौहट्टा, गुगुरापुर, मानीमऊ पुलिस चौकी, शहर के मोहल्ला सिपाही ठाकुर व दीपकपुर में लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता और बढ़ाने के लिए कहा है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय को निर्देश दिए कि वह सभी सीएचसी प्रभारियों को लगाकर अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच कराएं। गांवों में अधिक टीमों को लगाया जाए। बुखार, खांसी व जुकाम बताने वाले लोगों की हर हाल में कोरोना जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें