बंटू ने पुकारा, तो एंजल पास चली गई
आरोप लगाया रानी गेट निवासी युवक उनकी कुतिया को चुरा ले गया था। बंटू ने पुकारा, तो एंजल उनके पास पहुंच गई। तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा व कुतिया को देने से साफ मना कर दिया। बंटू ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस एंजल सहित दावेदारों को कोतवाली ले गई।
दो घंटे तक चली पंचायत में नहीं निकला फैसला
करीब दो घंटे तक चली पंचायत के दौरान आरोपी युवक कुतिया को देने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने मालिकाना हक का मामला एंजल पर छोड़ दिया। एंजल बंटू सोनी की गोद में जाकर दुलार करने लगी, जिसके बाद बंटू उसे लेकर घर चले गए।