पांच बीघे से नहीं हट रहा अतिक्रमण
राजा ययाति का किला भू-माफियाओं के कब्जे और उपेक्षा का शिकार है। मिट्टी की खोदाई व अवैध कब्जों ने ऐतिहासिक स्थल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। अतिक्रमणकारियो ने बेशकीमती पुरातत्व अवशेषों को निकालकर बेच दिया है। अब 16 बीघा क्षेत्रफल वाले टीले के पांच बीघे क्षेत्रफल से लोग कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इसे लेकर अमर उजाला ने चार जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित की थी।