फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू या डकैत नहीं इस खतरनाक जानवर के डर से स्कूल नहीं जाते बच्चे

Sun, 26 Nov 2017 07:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
डाकू या डकैत के डर से लोगों के न निकलने की कहानियां तो आम है लेकिन यूपी के  उन्नाव जिले में एक जानवर का आतंक इतना बढ़ गया हे कि जिसके डर से बच्चे घर से निकलने में कतरा रहा हैं। यहां तक की अब वो अपने स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों पर हमले शुरू कर दिए

डेमो पिक
गंजमुरादाबाद क्षेत्र के ग्राम महोलिया में सांड़ का आतंक है। इससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सांड़ अब तक दो दर्जन लोगों को  घायल कर चुका है। करीब तीन माह पूर्व एक सांड़  महोलिया के जंगलों में आ गया था। फ सल को बचाने के लिए किसानों ने सांड़ को खेतों से भगाना शुरू किया तो वह हमलावर हो गया। उसने ग्रामीणों पर हमले शुरू कर दिए। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सांड़ एक माह में दो दर्जन लोगों को घायल कर चुका है।
विज्ञापन

सांड़ की दहशत से बच्चों ने हरईपुर स्थित इंटर कालेज में पढ़ने जाना बंद कर दिया है

डेमो पिक
इनमें गांव के जब्बार पुत्र मखनू, जागेश्वर पुत्र बाबूलाल, सोनू पुत्र रामवली, शाने पुत्र हैदर, गुरु प्रसाद पुत्र केदार व पूर्व ग्राम प्रधान जय सिंह आदि शामिल हैं। सांड़ की दहशत से बच्चों ने हरईपुर स्थित इंटर कालेज में पढ़ने जाना बंद कर दिया है। किसान खेताें पर धान की झुराई कर पा रहे हैं। गेहूं बोने के लिए पलेवा का काम भी प्रभावित हो रहा है। किसान सांड़ को देखते ही जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाते हैं। ग्राम प्रधान पति जितेंद्र कनौजिया व अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड़ को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें