फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इटावा: दिनदहाड़े किशोर का अपहरण, जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर फरार हुए बदमाश, हड़कंप

Tue, 28 Sep 2021 01:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में किशोर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  
बदहवास हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार लगातार अपराध को कम करने का दम भरती रहती है, लेकिन दूसरी तरफ अपराधों की खबरें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देते जा रहे हैं। मंगलवार को इटावा जिले की सैफई थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े प्रेशर पर काम कर रहे 16 वर्षीय किशोर का बदमाशों ने अपहरण कर लिया।


सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा मैनपुरी हाईवे स्थित रमैयापुर गांव के सामने एक गाड़ियों की धुलाई के लिए बने प्रेशर पर काम कर रहे 16 वर्षीय हनीफ उर्फ भोला पुत्र स्वर्गीय हमीर सिंह को चार बाइकों पर सवार लगभग 8 अपहरणकर्ता मुंह बांधकर बाइक पर बैठाकर फरार हो गए।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। लापता युवक की मां, बहन व छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें