इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिले हैं फोटो
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने इलाके के युवक पर शक जताया है।ञ हालांकि उसकी लोकेशन उन्नाव में मिली, तो टीम वहां के लिए रवाना हो गई। पुलिस को युवती का इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवक संग कुछ फोटो भी मिले हैं। इससे लग रहा है कि युवती उसको जानती है।
छात्रा के अपहरण में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक टीम को उन्नाव के लिए रवाना किया गया है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। -रविंद्र कुमार, डीसीपी दक्षिण