फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Fire: संदिग्ध हालात में मकान में लगी आग, ऊंची-ऊंची लपटें देख मची अफरातफरी, गृहस्थी जलकर खाक

Sat, 05 Aug 2023 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: महिला का कहना है कि उसके घर में किसी ने आग लगा दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
उरई में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में एक मकान में संदिग्ध हालातों में भीषण आग लग गई। इस मकान में किराये पर रह रही महिला के कमरे में आग लगी। आग की लपटों को देख महिला की आंख खुली, तो उसने शोर मचाना शुरू किया। इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया।

विज्ञापन

हालांकि तब तक गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, रामपुरा थाना क्षेत्र के उमरी में गोराचिरैया निवासी जंग बहादुर पत्नी मुस्कान के साथ पशु अस्पताल के सामने रहने वाले बृजभान सिंह सेंगर के मकान में किराए से रहते हैं। शुक्रवार की रात जंग बहादुर घर में मौजूद नहीं थे।
पत्नी मुस्कान कमरे में सो रही थी, तभी करीब एक बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई। महिला ने जब आग की लपटों को देखा, तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन दौड़े आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक कमरे में रखा कूलर, पंखा, टीवी सहित करीब तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल में जुट गई है पुलिस
महिला का कहना है कि उसके घर में किसी ने आग लगा दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। लोगों ने बताया कि पति खेती किसानी करता है। गनीमत रही कि लोगों ने कमरे में रखा सिलेंडर निकाल लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें