फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मिट्टी का ढेला पेट में लगा, बच्चे की गई जान

Mon, 08 Oct 2018 12:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में सहायल के इकघरा गांव में शुक्रवार को युवक द्वारा फेंका गया मिट्टी का ढेला पेट में लगने से बच्चे की मौत हो गई। युवक मिट्टी में केंचुए बीन रहा था। बच्चों ने मना किया तो युवक ने उन्हें डराने के लिए ढेला फेंका, जो एक बच्चे के पेट में जा लगा। नर्सिंग होम से घर लाए जाने के बाद शनिवार की रात बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


इकघरा गांव निवासी प्रदीप कुमार मजदूरी करता है। प्रदीप के मुताबिक पांच अक्तूबर की सुबह उनका पुत्र सोहित (8) खेत में दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौरान गांव का रोहित (22) पुत्र हुकुम सिंह वहां पहुंचा और केंचुए बीनने लगा। बच्चों ने उसे ऐसा करने से रोका। इस पर रोहित ने मिट्टी का एक ढेला उठाकर फेंका जो सोहित के पेट में जा लगा। सोहित वहीं अचेत हो गया।

प्रदीप के मुताबिक इसकी सूचना साथ खेल रहे बच्चों ने घर आकर दी। पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में शहर के एक नर्सिंग में इलाज कराया। शनिवार को नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने सोहित को कानपुर ले जाने की सलाह दी। घर वाले सोहित को कानपुर ले जाने के बजाय घर ले आए। रात को उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि रोहित के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी के घर पर ताला लगा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें