Jalaun Crime: वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस अब मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान करने में लग गई है। फिलहाल एक पक्ष पुलिस को तहरीर देने के लिए कोतवाली पहुंचा है।
जालौन जिले के कोंच कस्बे में मंगलवार शाम मार्कंडेश्वर तिराहे पर बीच सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, यहां बीच सड़क पर कई छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट चलाने लगे। इस मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस अब मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान करने में लग गई है। फिलहाल एक पक्ष पुलिस को तहरीर देने के लिए कोतवाली पहुंचा है। बताया जा रहा है कि उक्त छात्र ग्रामीण क्षेत्र के हैं और नगर में संचालित एक कोचिंग सेंटर के छात्र हैं। किसी बात को लेकर मारपीट हुई है।