फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम मौर्य ने प्रियंका पर कसा तंज, बोले इनका नाम प्रियंका ट्विटर वाड्रा होना चाहिए

Thu, 23 Jan 2020 02:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में लोगों का भ्रम दूर करने को संघ और भाजपा की ओर से बुधवार को साकेत नगर के कामर्शियल ग्राउंड में हुई रैली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी विपक्ष पर हल्ला बोला।
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि प्रियंका का नाम प्रियंका ट्विटर वाड्रा होना चाहिए। वे ट्वीट करना जानती हैं।

इसी चक्कर में अमेठी से कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया। आने वाले समय में रायबरेली की सीट पर भी कमल खिलने वाला है। केशव प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि वे नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) का फार्म इस बार नहीं भरेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के चचा आजम खान के बेटे ने भी एक फार्म भरने में गलती कर दी थी, इसी वजह से उनकी विधायकी चली गई।  इसलिए अखिलेश को फार्म भरने में पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए।
 
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि जनगणना हर दस वर्ष में की जाने वाली प्रक्रिया है, यह पहले भी होता आया है। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ है तो काशी में भी बाबा विश्वनाथ के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

उन्होंने देश में पाकिस्तान का नारा लगाने वालों को भी जवाब दिया। बोले मोदी सरकार पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से देना जानती है। आखिर में उन्होंने सभी से मोबाइल से एक विशेष नंबर डायल कर सीएए का समर्थन करने की अपील की। जनसभा को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, नीलिमा कटियार, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें