फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: केशव प्रसाद मौर्य विपक्ष पर जमकर बरसे, बोले- राहुल आलू से सोना बनाते हैं, अखिलेश इत्र से नोट

Mon, 14 Feb 2022 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। साइकिल, हाथी या पंजे पर नहीं। विरोधियों की दुकानों पर अलीगढ़ का ताला लगा दिया है। इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बुंदेलखंड को और संवारेंगे। आप लोग विरोधियों की जमानत जब्त कराएंगे तो 10 मार्च के बाद फिर आऊंगा।
विज्ञापन
महोबा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कुलपहाड़ की धरती से विरोधियों पर जमकर बरसे। बोले-राहुल गांधी आलू से सोना और अखिलेश इत्र से नोटों की गड्डियां बनाते हैं। हमने राम जन्मभूमि में मंदिर बनाकर 500 साल की लड़ाई खत्म की।
विज्ञापन


औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ का मंदिर तोड़ा था, हमने उसे विशाल धाम बना दिया। पूर्व की सरकारों में बिजली के तारों में कपड़े सुखाए जाते थे। भाजपा और अन्य दलों की सरकारों में फर्क साफ है। पहले बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं है। 

कस्बे के श्रीकिशोर गोस्वामी इंटर कालेज परिसर में सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। साइकिल, हाथी या पंजे पर नहीं। विरोधियों की दुकानों पर अलीगढ़ का ताला लगा दिया है। इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बुंदेलखंड को और संवारेंगे। आप लोग विरोधियों की जमानत जब्त कराएंगे तो 10 मार्च के बाद फिर आऊंगा।
विज्ञापन


महोबा में केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी मानिए, ब्रजभूषण या राकेश गोस्वामी को नहीं। इसलिए मेरे नाम पर वोट दीजिए। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। 15 साल बुआ-भतीजे से हमारी पांच साल की भाजपा सरकार बेहतर रही। बसपा समाप्त हो चुकी है। कांग्रेस में फोटो खिंचाने वाले भी नहीं बचे हैं। 
विज्ञापन

अभी सिर्फ ट्रेलर देखा, 27 तक चलेगी पूरी फिल्म 
योगी मोदी गरीबी में पले बढ़े हैं। इसलिए उन्होंने हर माह दो बार 15 करोड़ लोगों को राशन दिया। सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली दी गई। अभी यह 2017 से 22 तक ट्रेलर चला। 2022 से 27 तक पूरी फिल्म चलेगी। सरकार बनी तो नलकूप का बिल नहीं देना होगा। वृद्धा, दिव्यांग, विधवा को 1500 मिलेंगे। पहले 500 मिलती थी। नई पेंशन के लिए गांवों में कैंप लगेंगे। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में किराया नहीं लगेगा। सामूहिक विवाह में 50 की जगह एक लाख और बिटिया के जन्म पर 15 की जगह 25 हजार मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें