यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर अपनी सरकार के मंत्रियों और विधायकों को पाठ पढ़ाया है। यहां चित्रकूट में धर्मनगरी की धरती पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर और बुंदेलखंड प्रांत के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ये साफ कहा कि प्रदेश में अब विकास कार्यों में कोई कोताही न बर्ते और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें।
इसके अलावा बोले, बुंदेलखंड और पूर्वाचंल के विकास के लिए विशेष प्राधीकरण बोर्ड बनाया जाएगा। रोजगार के नए अवसर तलाशे जाएंगे व अवैध कार्यों पर लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब धर्मनगरी से राम मंदिर के लिए भी विशेष प्रयास किया जाएगा।
इसके साथ-साथ केशव ने विधायकों को सम्मानित भी किया। बता दें चित्रकूट में जारी इस द्विदिवसय बैठक में 45 विधायकों को शामिल होना था लेकिन 25 विधायक ही पहुंच पाए। साथ ही तीन मंत्री अर्चना पांडे, मनोहर लाला मुन्नू , रणविंद्र धुन्नी बाकी और भाजपा के क्षेत्रिय संगठन के पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।