कानपुर में केस्को की ओर से गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत कार्य कराए जाने हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली नहीं आएगी। अहिरवां, जगतापुरवा, चेत नगर, संजीव नगर में सुबह 10 से पांच बजे, पराग डेयरी, रतनदीप, न्यू साकेत नगर, लाल कालोनी, कच्ची बस्ती, यू ब्लाक में दोपहर 12 से तीन बजे आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा बिठूर के सिंहपुर में 12 से तीन बजे, हार्षमैन बाग, लाल पैलेस, ओ ब्लॉक, सफेद कालोनी, केडीए रेजीडेंसी में 11 से शाम चार बजे, नवीन नगर, शिवाजी नगर, पांडु नगर, एम ब्लॉक, स्वराज इंडिया में 11 से तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी। वहीं, पराग डेयरी, साकेत नगर, कृष्णा विहार, रामलीला ग्राउंड, टिकुईया पार्क इलाके में 11 से एक बजे, के ब्लाक किदवई नगर, उस्मानपुर गांव में 11 से चार बजे, आर ब्लाक में 10 से 5 बजे, गोविंद नगर, जूही चौराहा में 10.30 से पांच बजे और सीएसए कैंप में 11 से डेढ़ बजे के बीच बिजली नहीं आएगी।