Kanpur News: साउथ मैदान पर टॉस जीतकर तरुण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कानपुर साउथ के बॉलर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 46 रन में चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए सीनियर डिवीजन में गुरुवार को कानपुर साउथ और तरुण क्लब के बीच मैच खेला गया। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान पर टॉस जीतकर तरुण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
हालांकि, कानपुर साउथ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तरुण क्लब का या फैसला गलत साबित किया। उन्होंने तरुण क्लब के चार बल्लेबाजों को मात्र 46 रन पर पवेलियन भेज दिया। आउट होने वाले बल्लेबाजों में अमित शर्मा 15 रन, विदित जोशी 13 रन, जयदीप 0 और विवेक 7 रन शामिल है
वहीं, कानपुर साउथ से गेंदबाजी में प्रिंस मौर्य ने दो, आशुतोष और अनुज पाल ने एक-एक विकेट चटकाए। समाचार लिखे जाने तक शाश्वत 16 रन और मोहम्मद शाहबाज चार रन बनाकर मैदान खेल रहे थे और तरुण क्लब का स्कोर 17.5 ओवर में चार विकेट पर 54 रन है।