फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केस्को कर्मचारियों ने मुख्यालय घेर की नारेबाजी, 479 का वेतन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केस्को कर्मचारियों ने बिजली का मीटर न लगाए जाने पर वेतन रोके जाने के निर्णय के खिलाफ बुधवार दोपहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सहयोग से पहले अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद केस्को मुख्यालय पर नारेबाजी की। डायरेक्टर (कॉमर्शियल) राकेश वार्ष्णेय की गाड़ी का रास्ता रोक दिया। प्रबंधक निदेशक नेहा जैन ने समिति के पदाधिकारियों से बातचीत की। 575 अधिकारियों और कर्मचारियों में से 479 का वेतन जारी हो गया। 96 का अभी वेतन अभी रुका रहेगा।
विज्ञापन

केस्को मुख्यालय में बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कर्मचारी एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि बिना किसी स्पष्ट प्रशासनिक आदेश के वेतन रोक दिया गया। यह पूरी तरह से अनुचित है। अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) एके प्रभाकर ने कर्मचारियों को बताया कि उनकी ओर से लेखा विभाग को वेतन रोकने संबंधी कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। यहां से कर्मचारी उप मुख्य लेखाधिकारी (डिप्टी सीएओ) आनंद कुमार के कार्यालय पहुंचे, जहां वेतन रोकने के आदेश को लेकर अधिकारियों के अलग-अलग दावों ने विवाद को और गहरा दिया। शाम करीब छह बजे प्रबंध निदेशक नेहा जैन मुख्यालय पहुंचीं और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। बैठक में 575 कर्मचारियों की सूची की दोबारा समीक्षा की गई। पुनरीक्षण के बाद 479 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन जारी करने का निर्णय लिया गया। इनमें 96 ऐसे कर्मचारी चिह्नित किए गए, जिन्होंने अब तक अपने आवास पर बिजली मीटर नहीं लगवाया है। इन कर्मचारियों का वेतन फिलहाल रोके रखने का फैसला बरकरार रखा गया। पीएस बाजपेई, बीके अवस्थी, आरिफ बेग, रफीक अहमद, कपिल मुनि प्रकाश, आरएस मिश्रा, गौरव दीक्षित, राम संवर सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
-
वर्जन:::
विद्युत नियामक आयोग और यूपीपीसीएल के निर्देशों के अनुसार कोई भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी बिना बिजली मीटर के विद्युत उपभोग नहीं कर सकता। कर्मचारियों से बातचीत के बाद सूची का पुनरीक्षण किया गया है। जिन 96 कर्मचारियों ने अब तक मीटर नहीं लगवाया है, उनका वेतन फिलहाल रोका गया है। बाकी कर्मचारियों का वेतन जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नेहा जैन, एमडी केस्को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें