फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केडीएमए और रोवर्स क्लब ने जीते सेमीफाइनल मैच

विज्ञापन
केडीएमए की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सतनाम सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अंपायर।  - फोटो : KCA
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

नेशनल क्लब की ओर से आयोजित सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर वी-गार्ड ट्रॉफी में शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मैच हुए। पहले मैच में केडीएमए ने ओलंपिक रजिस्टर्ड को 37 रनों से हराया। वहीं, दूसरे में रोवर्स क्लब ने कानपुर साउथ को 28 रनों से मात दी। 12 अप्रैल को केडीएमए और रोवर्स क्लब के बीच फाइनल मैच होगा।

कानपुर साउथ ग्राउंड शुक्रवार को हुए पहले सेमीफाइनल मैच में केडीएमए ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। इसमें सतनाम सिंह ने 63, सुमित सिंह राठौर ने 43 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में शुभम चौधरी ने दो विकेट लिए। वहीं, ओलंपिक रजिस्टर्ड की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इसमें शुभम चौधरी ने 55 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंकित राजपूत व सतनाम सिंह ने दो-दो विकेट लिए। सतनाम सिंह को मैन ऑॅफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में रोवर्स क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसमें स्वर टंडन ने 32, सत्यम पांडेय ने 31, बी. यादव ने 29 व सार्थक लोहिया ने 24 रन जोड़े। गेंदबाजी में अर्पित शुक्ला, आशुतोष पांडेय और त्रिशाल त्रिवेदी ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन


वहीं, कानपुर साउथ की पूरी टीम 17.5 ओवर में 141 रनों पर आउट हो गई। इसमें उपेंद्र यादव ने सर्वाधिक 41, प्रणव वोहरा ने 38 व मो. बासिर ने 31 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में सत्यम पांडेय ने चार, अनमोल पांडेय ने दो को आउट किया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सत्यम पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर निर्मल सिंह, पीएस नेगी, अमरनाथ सिंह यादव एवं बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें