फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केसीए पिंक इलेवन ने ब्लू टीम को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच सोनिका। - फोटो : केसीए
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में गुरुवार को केसीए पिंक इलेवन ने केसीए ब्लू टीम को सात विकेट से हराया। राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में केसीए ब्लू इलेवन की पूरी टीम 30 ओवर में 124 रन बना सकी। टीम से अंजली ने 58, सिद्धि मिश्रा ने 19 और दिव्या ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में सोनिका ने चार, अनुपमा राजपूत ने दो, सिया, बबिता यादव और प्रियांशी सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


वहीं केसीए पिंक इलेवन की टीम ने 20.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच जीता। टीम से नेहा वर्मा ने 47, प्रियांशी सिंह ने 29 और बबिता यादव ने 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ईशा पांडेय और सिद्धि मिश्रा ने एक-एक विकेट चटकाया। शानदार गेंदबाजी के लिए सोनिका को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें