फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: काशी रुद्रास के खिलाड़ियों ने तेज बल्लेबाजी का किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए गत विजेता काशी रुद्रास ने अपनी तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में कड़ा अभ्यास किया। बल्लेबाजों ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए जमकर बल्लेबाजी की। मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की झड़ी लगाई।
विज्ञापन

बल्लेबाज करन शर्मा, विकेट कीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव, अभिषेक गोस्वामी, शुभम चौबे, अर्नव बलियान, विजय यादव और मानव ने जमकर हाथ खोले। स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और हेलीकॉप्टर शॉट्स लगाए। गेंदबाजी में अटल बिहारी राय, सुनील कुमार, रिषभ राजपूत और विराट ने सही लेंथ पर बाल डालने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें