शुक्र अस्त का करवाचौथ के व्रत पर कोई असर नहीं
ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना ने बताया कि करवाचौथ इस बार शुक्र की अस्त अवधि के दौरान पड़ रहा है। शुक्र ग्रह 29 सितंबर से 22 न वंबर तक अस्त है। इसी कारण इन दिनों विवाह या शुभ काम नहीं होते हैं। मगर करवाचौथ का व्रत रखने में कोई अशुभता नहीं है। शुक्र अस्त होने पर केवल विवाह के पाणिग्रहण संस्कार को वर्जित रखा गया है। जिन महिलाओं का पहला करवाचौथ व्रत है, वे भी व्रत रख सकती हैं। उन्हें माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करनी चाहिए।