जब वापस आई और उससे परिवार वालों ने पूछताछ की तो दर्जनों लड़कों को लेकर वह पहुंच गया था। दबाव बनाया था। 7 अक्तूबर को न्यू आजाद नगर चौकी में शिकायत कर दरोगा चेतन शर्मा को तहरीर दी थी। लेकिन थानेदार से लेकर सीओ और एसपी तक तहरीर मिलने की बात से मुकर रहे हैं जबकि परिजन अपनी बात पर अड़े हैं। हालांकि बुधवार देर रात पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
परिजनों यह बात स्वीकारी
मृतका की मां ने कहा कि बेटी बोली थी कि वह शादी करना चाहती थी। जब लड़के से बात हुई तो उसने मना कर दिया। तब बेटी पर सख्ती हुई, तो वो लड़का अपने साथियों को लेकर वहां आ धमका था। गाली गलौज कर धमकी दी थी। तब वह दूसरे दिन सात अक्तूबर को चौकी में शिकायत कर तहरीर दी थी। एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उसमें किशोरी कह रही है कि उसकी मां उसके प्रेमी को फंसाना चाहती हैं।
पुलिस का दावा
इधर बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार ने दावा किया है कि उन्हें ऑडियो के साथ एक वीडियो भी मिला है। इसमें किशोरी ने दशहरे के दिन केवल प्रेमी के साथ होने की बात कही है। इसके साथ ही यह भी बोला है कि प्रेमी उसके बालिग होने पर शादी करने की बात कह रहा था, जबकि मां तुरंत शादी का दबाव बना रही थी। इसके लिए वह उसे पीटकर झूठा बयान देने को कह रही थी।
इस घटना में रेप की बात सामने नहीं आई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर नीशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। उसी आधार पर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। -तेज स्वरूप सिंह, एसपी आउटर