नोएडा के डॉ. सिद्धार्थ चौधरी को पीटने के मामले को लेकर चर्चा में आए बिधनू के करौली सरकार डॉ. संतोष भदौरिया ने लवकुश आश्रम के अंदर की सूचनाएं लीक होने के बाद सख्ती कर दी है। आश्रम के अंदर प्रवेश करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार डॉक्टर के साथ किए गए व्यवहार को लेकर मीडिया में छाए करौली सरकार ने आश्रम में काम करने वाले करीब 250 कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आश्रम के अंदर की बातें बाहर जाने पर नाराजगी जताई है। पहले चरण में आश्रम के अंदर प्रवेश करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही किसी भी कर्मचारी को किसी भी शख्स से आश्रम के विषय में बात करने से रोका गया है। बाबा ने आश्रम आने वाले मीडिया कर्मियों से भी मुलाकात करने से मना कर दिया है। रविवार को एक मीडिया हाउस के पत्रकार उनसे प्रकरण में संबंध में बात करने पहुंचे, लेकिन उन्हें बाबा का फरमान सुनाकर चलता कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- आपराधिक इतिहास: करौली बाबा पर लगा था एनएसए, बाद में बना किसानों का नेता, सेवन सीएलए समेत दर्ज हुए थे कई मामले