फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: कांवड़ियों व कमेटी कार्यकर्ताओं में चले लाठी डंडे...आठ घायल, पुलिस न होने से एक घंटे तक रही अफरा-तफरा

Fri, 08 Mar 2024 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: गोहन एसओ दिव्य प्रकाश तिवारी का कहना हैं लाठी डंडे चले हैं। आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए हैं। अभी तक तहरीर नहीं आई हैं। जांच की जा रही हैं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कांवड़ियों व कमेटी कार्यकर्ताओं में चले लाठी डंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में सरावन स्थित भूलेश्वर मदिंर में दर्शन करने को लेकर सुरक्षा में लगे ग्रामीणों व कांवड़ियों में कहा सुनी होने लगी। देखते-देखते ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए, जिससे आठ ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सरावन व जालौन सीएचसी में भर्ती कराया गया। मदिंर में पुलिस मौजूद न होने से एक घंटे तक अफरा-तफरा मची रही। 

विज्ञापन

शिवरात्रि पर भूरेश्वर मदिंर सरावन में जल चढ़ाने व दर्शन करने को लेकर प्रतिवर्ष लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं। शुक्रवार सुबह लोधेसुर (बारावंकी) से कांवड़यों से भरी बस सरावन पहुंची। भूरेश्वर मदिंर में दर्शन करने को लेकर कांवड़ियों व सुरक्षा में लगे ग्रामीणों के बीच वहस होने लगी। ग्रामीणों का कहना हैं कि कांवड़ियों से लाइन से दर्शन करने को कहा जा रहा था। नशे में धुत कांवड़ियों ने सुरक्षा में लगे ग्रामीणों से कहासुनी होने लगी।
देखते-देखते कांवड़ियों ने लाठी-डंडे चलाना शुरू कर दिया गया। इससे रोहित सिंह, रवींद्र चौहान, विहारी राठौर, गौरव सिंह आदि बुरी तरह से घायल हो गए। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सरावन व सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। गोहन एसओ दिव्य प्रकाश तिवारी का कहना हैं लाठी डंडे चले हैं। आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए हैं। अभी तक तहरीर नहीं आई हैं। जांच की जा रही हैं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें