फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: सड़क पर गिरे कांवड़िये को पिकअप ने रौंदा...मौत, जलाभिषेक के लिए भरने जा रहे थे गंगाजल, साथी घायल

Thu, 07 Mar 2024 10:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में देर रात बाइक अनियंत्रित होने से  कांवड़िया सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पिकआप ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विनय कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर गंगाजल भरने जा रहा कांवड़िया बुधवार रात साढ़े दस बजे के करीब बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर जा गिरा। इसी समय सामने से आ रही पिकअप ने उसे रौंदा दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि साथी मामूली रूप से चोटिल हो गया।

विज्ञापन

बाइक से जाते समय कांवड़िया हेलमेट नहीं लगाए था। औरैया-बिधूना रुरखूर्द निवासी विनय कुमार (28) अपने साथी सनम (18) के साथ जलाभिषेक के लिए ऋंगीराम पुर काफिले के साथ गंगा जल भरने जा रहे थे। तभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर जा गिरे।
इस दौरान सामने से आ रही पिकअप का पहिया सिर पर चढ़ गया, जबकि साथी गड्ढे में जा गिरा। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर आई, जहां विनय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें