फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईकोर्ट के आदेश पर खुली जेड स्क्वायर मॉल की सील, 15 दिन में जमा करने होंगे 53 लाख रुपये

Thu, 26 Aug 2021 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद मॉल के सभी छह गेटों में लगी सील हटा दी गई। बुधवार सुबह नगर निगम के अफसरों ने करीब 26 करोड़ रुपये कर (गृह, जल और सीवर कर) बकाया होने पर मॉल को सील किया था।
विज्ञापन
कानपुर: जेड स्क्वायर मॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर निगम ने जेड स्क्वायर मॉल पर लगी सील हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार शाम खोल दी। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने बताया कि मॉल को 15 दिन के भीतर 53 लाख रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


मामले में हाईकोर्ट में 22 सितंबर की तारीख भी लगी है। इसमें नगर निगम अपना पक्ष रखेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मॉल के सभी छह गेटों में लगी सील हटा दी गई। बता दें बुधवार सुबह नगर निगम के अफसरों ने करीब 26 करोड़ रुपये कर (गृह, जल और सीवर कर) बकाया होने पर मॉल को सील किया था।

इससे पहले एक जनवरी 2021 को भी नगर निगम ने मॉल को सील किया था। तब महापौर प्रमिला पांडेय ने खुद ताला लगाया था। उसी दिन एक करोड़ का चेक मिलने के बाद ताला खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें