फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो दिन तक कुएं में पड़े लंगूर को युवकों ने बचाया, उपकरण न होने की बात कहकर वापस लौट गई थी वन विभाग की टीम

Wed, 17 Sep 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लंगूर को युवकों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के पास एक पुराने सूखे कुएं के अंदर 2 दिन से गिरे लंगूर की किसी ने सुध नहीं ली। जब यह बात ग्रामीणों को पता चली तो उन्होंने वन विभाग की टीम को सूचित किया तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची भी और उन्होंने अपने पास उपकरण न होने की बात कहकर वापस चले गए। बुधवार की सुबह दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कई सीढ़ियों को जोड़कर कुएं में डाला तथा काफी प्रयास किया लेकिन चोट लगने के कारण लंगूर ऊपर नहीं आ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंगूर को युवकों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गांव के तीन जांबाज युवकों मोहित कुमार, अक्षय लाल तथा भूरे शर्मा ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए कुएं में उतरे और लंगूर को रस्सी से बांधकर ऊपर निकालने का प्रयास किया जिससे डरकर लंगूर खुद सीढ़ियों के सहारे भागकर ऊपर आ गया। युवकों के प्रयास से एक जानवर की जान बची जिससे खुश होकर कुछ राहगीरों ने तीनों युवकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें