फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा बैराज से युवक ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, आक्रोशित परिजनों ने मार्ग किया जाम

Fri, 18 Jul 2025 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा बैराज से एक युवक ने छलांग लगा दी, जिसकी तलाश जारी है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने गंगा बैराज मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और खड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा बैराज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब उन्नाव के पावा निवासी एक युवक ने अचानक बैराज में छलांग लगा दी। युवक अपनी बाइक से गेट नंबर 26 पर आया और बिना कुछ सोचे-समझे सीधे गंगा में कूद गया। स्थानीय लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया।

विज्ञापन

इस घटना के बाद गंगा बैराज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौरन हटाया। पुलिस ने तत्काल बैराज के गेट नंबर 26 को बंद कर दिया और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
वहीं, युवक के परिजनों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी जानकारी नहीं है। वहीं, आक्रोशित परिजनों ने गंगा बैराज मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala

युवक की तलाश जारी
पुलिस परिजनों को शांत कराने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, युवक की तलाश जारी है। घटनास्थल पर पुलिस और गोताखोरों की टीम तैनात है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जल्द से जल्द ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें