फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विजयनगर-दादा नगर रोड जर्जर और बदहाल, अनगिनत गड्ढों से लोग बेहाल…बोले- बारिश में हालत और खराब

Fri, 18 Jul 2025 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विजयनगर-दादा नगर रोड की हालत बेहद खराब है, जहां मेट्रो कार्य और पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़क पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जर्जर और बदहाल विजयनगर-दादा नगर रोड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विजयनगर से दादा नगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस समय पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।आप इस सड़क का हाल देखें, तो पाएंगे कि यह सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों का जंजाल बन गई है। लगभग एक किलोमीटर के दायरे में आपको अनगिनत गड्ढे मिलेंगे और हैरानी की बात यह है कि इन्हें भरने का कोई प्रयास भी नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

इस सड़क की बदहाली के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। एक तरफ जहां मेट्रो का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पानी की पाइपलाइन डालने का काम भी चल रहा है, जिसने सड़क को और भी तोड़ दिया है। ऐसे में, बारिश ने हालात को और भी बदतर बना दिया है। गड्ढों में पानी भरने से ये मौत के कुएं जैसे दिखते हैं और राहगीरों के लिए बड़े खतरे बन गए हैं।

विज्ञापन

जर्जर और बदहाल विजयनगर-दादा नगर रोड - फोटो : amar ujala
स्वच्छ कानपुर की खुली पोल
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन 'स्वच्छ कानपुर' की रेटिंग में भले ही सुधार का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही है। इस सड़क की हालत देखकर साफ पता चलता है कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर लापरवाही किस हद तक है। लोगों को हर दिन इस खराब सड़क से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें