फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चाचा ने पीटा, चाची ने दी फंसाने की धमकी, भतीजे ने तेजाब पीकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात...

Mon, 15 Nov 2021 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मोनिश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ग्वालटोली में मामूली विवाद के बाद चाचा ने भतीजे को बेल्टों से पीट दिया। चाची ने भी गंभीर आरोप लगाकर उसे फंसाने की धमकी दी। इससे दहशत में आए युवक ने तेजाब पीकर जान दे दी। भतीजे ने सुसाइड नोट लिखकर चाचा, चाची को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी चाचा, चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के मकबरा में चार भाइयों में पप्पू, फखरुद्दीन, शाहबुद्दीन व सरफुद्दीन का परिवार रहता है। बुधवार को शाहबुद्दीन के बच्चों का फखरुद्दीन के बेटे मोनिश (20) से खेल के दौरान विवाद हो गया।

मोनिश के मामा असलम ने बताया कि शाहबुद्दीन अपनी पत्नी रुखसाना संग फखरुद्दीन के कमरे में पहुंचे। दोनों ने मोनिश को बेल्टों और लात-घूसों से पीट दिया। इसके बाद रुखसाना ने मोनिश को छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


असलम के अनुसार बुधवार देर रात करीब दो बजे मोनिश ने दहशत में आकर तेजाब पी लिया। परिजन उसे लेकर हैलट पहुंचे। यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। रविवार रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस बीच परिजनों को मोनिश का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन

जिसके आधार पर पुलिस ने चाचा व चाची के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोनिश की मां रजिया बेगम की चार माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में बड़ा भाई फरदीन व बहन अलसफा है।

हैंडराइटिंग मिलान के लिए सुसाइड नोट भेजा जाएगा लैब 
ग्वालटोली थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लिया गया है। परिजनों से मोनिश की हैंडराइटिंग में लिखा गया कोई दूसरा लेख मांगा गया है। मिलान के लिए दोनों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें