फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी को वीडियो कॉल कर युवक ने खुद के पेट व सीने में मारा कैंची, फिर चाकू से रेत लिया गला

Thu, 03 Apr 2025 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: धारदार हथियार से वार कर युवक ने जान दे दी। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के योगेंद्र विहार में गुरुवार को नाराज पत्नी को घर बुलाने के लिए युवक ने वीडियो कॉल कर पहले खुद के सीने और पेट में कैंची मार ली। इसके बाद चाकू से अपनी गर्दन रेत ली। मां जब उसके हाथ से कैंची व चाकू छिनने का प्रयास किया तो वह भी घायल हो गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालात में हैलट ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटे की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन




योगेंद्र विहार, अर्रा रोड निवासी रामबाबू के परिवार में पत्नी छंगी के अलावा चार बेटे राजू, गोविंद, बाबू और दिनेश उर्फ अजय बजरंगी (26) थे। अजय पेशे से सिलाई कारीगर था। बड़े भाई ने बताया कि 22 जून 2023 को अजय की शादी फतेहपुर के धारूपुर निवासी राधा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही राधा अजय पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी। विरोध पर कलह करती थी। आए दिन कलह से तंग आकर आठ माह पहले पत्नी के साथ बारादेवी में किराए के मकान में रहने लगा था। पिछले सप्ताह मोबाइल पर ज्यादा बात करने को लेकर अजय का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह मासूम बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई थी।

विज्ञापन

गुरुवार को अजय योगेंद्र विहार स्थित अपने घर पहुंचा। यहां परिजनों से बातचीत करने के बाद वह एक कमरे में जाकर वीडियो कॉल के जरिए राधा को घर आने के लिए कहा। राधा के इन्कार पर दोनों में फिर से विवाद शुरू हो गया। इससे नाराज अजय किचन में पहुंच गया। जहां उसने किचन से चाकू उठा लिया। इसके बाद वीडियो कॉलिंग के दौरान ही उसने अपने सीने और पेट में कैंची से ताबड़तोड़ कई वार किए। फिर चाकू से गर्दन रेत ली।
विज्ञापन

बेटे की चीख पुकार सुनकर मां जब उसके पास पहुंचकर चाकू छिनने का प्रयास किया तो उन्हें भी चोटें आई। बेटे को दर्द से तड़पता देख मां परिजनों की मदद से हैलट ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर फाॅरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने जांच पड़ताल कर शव साक्ष्य एकत्रित किए। साथ ही युवक के मोबाइल को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें