फजलगंज थानाक्षेत्र में शनिवार शाम युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के किसी महिला मित्र से फोन पर बात करने के शक पर पत्नी से आए दिन विवाद होता था। दर्शनपुरवा निवासी विपिन यादव (25) वैन चलाता था। फूफा महेंद्र ने बताया कि बताया कि पत्नी प्रियंका को भतीजे पर दूसरी महिला से बात करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिए विवाद होता था।
विज्ञापन
शनिवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और इसके बाद शनिवार शाम भतीजे ने पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मां मालती और बहन सपना बाहर गए हुए थे। युवक के डेढ़ साल का बेटा है। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के कारण युवक ने जान दी है। मामले की जांच की जा रही है।