पनकी क्षेत्र में शनिवार देर रात पत्नी से झगड़कर मेडिकल स्टोर संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता, पत्नी और बच्चे कल्याणपुर आवास विकास वाले घर में थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। कल्याणपुर आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त ऑर्डनेंस कर्मी रामबाबू कमल के अनुसार बेटा अरुण कुमार (42) गंगागंज पनकी वाले घर के भूतल पर मेडिकल स्टोर संचालित कर रहा था।
उसकी पत्नी शिवकांती बेटे शुभ और ईशू के साथ दो दिन पहले ही आवास विकास आ गई थी। शनिवार को भी दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। रविवार सुबह उसका फोन नहीं उठा तो घर आकर देखा। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। चार महीने पहले बड़े बेटे नीरज की बीमारी से मौत हो गई थी। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में पत्नी से झगड़ने की बात सामने आई है, जांच की जा रही है।