फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी…जीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 31 Jul 2025 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे यमुना पट्टी की फसलें डूब गई हैं और कई गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
नावों से आवागमन कर रहे हैं लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बुधवार को जहां मऊ नखत से हाइवे आने वाले रास्ते पर घुटनों तक पानी था। वहीं गुरुवार को स्थिति और बिगड़ गई है। लोगों को अब इस रास्ते पर नावों से आवागमन करना पड़ रहा है, क्योंकि पानी काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन

यमुना पट्टी में खड़ी फसलें पूरी तरह से डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी कई गांवों के किनारों तक पहुंच चुका है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह यमुना का खतरे का निशान 103.63 मीटर था, जिसे पार कर जलस्तर 103.71 मीटर पर पहुंच चुका है।

विज्ञापन

कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : amar ujala

प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने की तैयारी
नायब तहसीलदार और बाढ़ कंट्रोल रूम प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी के भी जल्द ही मौके पर पहुंचने की जानकारी मिली है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें