फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियां गंभीर घायल…अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू

Thu, 31 Jul 2025 10:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रही स्कूटी सवार दो युवतियों को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवतियां उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायल युवतियों में एक का नाम अंजू पुत्री शिवनारायण, निवासी गोविंद नगर है।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की तलाश जारी
वहीं, दूसरी युवती का नाम कुमकुम है। दोनों फतेहपुर से कानपुर आ रही थीं। जिस स्कूटी से वे आ रही थीं, उस पर डॉक्टर लिखा हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल युवतियों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें