फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: कर्ण छेदन से लौट रही महिला को हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 27 Jul 2026 01:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दुर्घटना में घायल महिला की जान चली गई। हादसा रामनगर एलीवेटेड हाईवे पर हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर थाना क्षेत्र में कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर रामनगर एलीवेटेड हाईवे के पास छह दिन पहले अर्टिका कार की टक्कर से घायल महिला ने रविवार रात दम तोड़ दिया। वह रिश्तेदारी में कर्ण छेदन समारोह से अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। कल्याणपुर के न्यू अशोक नगर निवासी प्राइवेट कर्मचारी आदित्य शुक्ला की पत्नी आराधना (42) 21 जुलाई को शिवराजपुर स्थित रिश्तेदार के यहां आयोजित कर्ण छेदन समारोह में शामिल होने गई थीं।

विज्ञापन


तड़के वह अपने भाई आशुतोष त्रिपाठी के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। रामनगर के पास एलीवेटेड हाईवे पर पीछे से आई तेज रफ्तार अर्टिका कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आराधना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके भाई आशुतोष को भी चोटें आईं। परिजन उन्हें गंभीर हालत में खलासी लाइन स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां छह दिन तक इलाज चला, लेकिन रविवार रात दम तोड़ दिया। आराधना अपने पीछे पति आदित्य शुक्ला और दो बेटे पीयूष व प्रसून को छोड़ गई हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें