फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेज रफ्तार डीसीएम ने महिला को रौंदा, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मौत पर हंगामा

Mon, 02 Nov 2026 03:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चाय लेने के लिए सड़क पार करते समय हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में महिला पिछले पहिये के नीचे आ गई।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी थाना क्षेत्र में थम्स अप चौराहे के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। टक्कर लगने के बाद महिला डीसीएम के पिछले पहिये के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भागने का प्रयास करने लगा। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


मृतका की पहचान नौरैयाखेड़ा निवासी मनमाया (51) के रूप में हुई। वह मूलरूप से नेपाल के माला गिरी, वार्ड पांच, सेनजा की रहने वाली थीं। परिजनों ने बताया कि मनमाया एक कबाड़ गोदाम में काम करती थीं। सोमवार सुबह गोदाम मालिक के कहने पर वह चाय लेने गई थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद चालक ने डीसीएम रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला पिछले पहिये के नीचे आ गईं। पहिया चेहरे के ऊपर से गुजरने के कारण उनका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालत इतनी खराब थी कि उनकी पहचान करने में भी काफी मुश्किल हुई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा किया।परिवार में पति दीबू, बड़ा बेटा संजय, बेटी अनु और बेटा बासू हैं। पति बीमार रहते हैं। मनमाया की मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें