फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 10 May 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी में 100 गज का प्लॉट दिलाने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने पहले प्लॉट दिलाने का झांसा दे रुपये ऐंठ लिए। बाद में न तो रुपये लौटाए और न ही सही जमीन उपलब्ध कराई। पीड़िता ने दो पर एफआईआर दर्ज कराई है। मूलरूप से मुरादाबाद के देवखरीगंज निवासी बंदना देवी यशोदानगर एल ब्लॉक में रहकर साफ-सफाई करती हैं।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में बताया कि फ्रेंडस काॅलोनी निवासी राम शारदा ग्रुप के सीएमडी आदर्श गुप्ता और जूही निवासी ओमकार वर्मा ने उन्हें 100 गज का प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। एवज में उनसे 1.61 लाख रुपये ले लिए। छह नवंबर 2025 को एक लाख रुपये ऑनलाइन और बाकी 61 हजार रुपये 25 नवंबर 2025 से पहले लौटाने का वादा किया। आरोपियों ने पैसा नहीं लौटाया। आरोपियों ने दूसरे 100 वर्गगज के प्लॉट के नाम पर भी उनसे 2.70 लाख रुपये लिए और जमीन का बैनामा भी करा दिया। मौके पर कोई जमीन नहीं मिली। चकेरी थानाप्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें