कानपुर के जाजमऊ में एक महिला ने अपने पति पर उनका एटीएम चुराकर खाते से कई बार में करीब दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर जाजमऊ पुलिस जांच कर रही है। जाजमऊ के ओमपुरवा की रहने वाली आफरीन खान के अनुसार उन्होंने अप्रैल महीने में अपना बैंक खाता खुलवाया था। एटीएम कार्ड भी जारी कराया लेकिन उसका पिन जारी नहीं कराया।
विज्ञापन
हालांकि उनके पति चांद खान ने एटीएम कार्ड चुराकर पिन जनरेट कर धीरे-धीरे खाते से रुपये निकालने शुरू कर दिए। कुछ दिन पहले जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें मात्र 448 रुपये ही बचे थे। पति से पूछा तो वह धमकाने लगा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।