चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार स्थित कोतवाली परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने कविता के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया।
कवि सम्मेलन का आयोजन योगेंद्र दत्त द्विवेदी एजुकेशन व सोसायटी साहित्य साधना ग्रुप एवं नगर पालिका परिषद कर्वी ने संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शुभारंभ आचार्य ब्रजेंद्र शास्त्री ने किया। कवि सूरज पंडित ने खुशियों का संसार तुम्हारे नाम किया, जीवन भर का प्यार तुम्हारे नाम किया। आज से हंसना रूठना व मनाना तुम्हारे नाम किया की रचना सुनाई। सतना के कवि दीपम गौतम ने कविता पढ़ी वीरांगना के पुष्प सी होती बेटी, कोमल ह्दय करूण सी होती बेटियां । कवि दिनेश दीक्षित ने हिंद देश का का मान हूं मै हिंदी भाषा ठहरी है क्योकि बेबस लाचार खड़ी में जंजीरों में जकड़ी हूंं। कार्यक्रम कवि रीना सिंह, नारायण तिवारी, हेमराज सिंह, हरीमोहन राय संदीप श्रीवास्वत आदि कवियों ने कविताएं पढ़ी।कार्यक्रम का संचालन शायर अख्तर फराज ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह, रामपाल त्रिपाठी, रामबाबू गुप्ता, शिवश्ंाकर विश्वकर्मा, ज्योति करवरिया, रामलाल द्विवेदी, प्राणेश, राघव चित्रकूटी राजेश जयसवाल प्रेमचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।