10 हजार की होगी दर्शक क्षमता
स्टेडियम को 10 हजार दर्शक क्षमता के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। यहां पर सामान्य के अलावा पवेलियन, बॉक्स और वीवीआईपी कैटेगरी में लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ड्रेसिंग रूम समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी।
हर आधुनिक सुविधा का रखा जाएगा ध्यान
अंपायर और स्कोरर के बैठने के लिए अलग व्यवस्था होगी। इंटरनेशनल स्टेडियम की तर्ज पर मीडिया सेंटर बनेगा। इसमें वाईफाई, कॉन्फ्रेंस रूम और मेस आदि की पूरी व्यवस्था होगी। साथ ही, हर आधुनिक सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
ओडिशा के कालाहांडी से आएगी लाल मिट्टी
स्टेडियम में पिचों को तैयार करने के लिए लाल मिट्टी को ओडिशा के कालाहांडी से मंगवाया जा रहा है। कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम, कमला क्लब समेत अन्य मैदानों पर सिर्फ काली मिट्टी की पिच है।
लाल मिट्टी और काली मिट्टी की पिच में अंतर
लाल मिट्टी की पिच पर थोड़ी घास रहती है। लाल मिट्टी की पिच में दरार पड़ने की संभावना कम होती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और बाद में बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। तेज गेंदबाजों को बाउंस भी ज्यादा मिलता है।
स्पिनरों को काफी मदद मिलती है
यह पिच मुख्य रूप से टी-20 क्रिकेट के लिए सबसे आदर्श मानी जाती है। वहीं, काली मिट्टी की पिच शुरुआत के दो दिनों बल्लेबाजों के मुफीद होती है। इसके बाद दरार पड़ने से स्पिनरों को काफी मदद मिलती है, जो टेस्ट के लिए सही मानी जाती है।
कानपुर विवि में तैयार हो रहे स्टेडियम में हर आधुनिक सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। स्टेडियम 2025 के नए खेल सत्र तक तैयार होने की पूरी उम्मीद है। यहां पर लाल मिट्टी की पिच को तैयार किया जाएगा, जो कानपुर में पहली पिच होगी। -आशीष कटियार, क्रीड़ा सचिव, सीएसजेएमयू