फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राजू श्रीवास्तव के पीआरओ पर पत्नी ने कराई एफआईआर, दहेज उत्पीड़न और 20 दिन के बच्चे के अपहरण का आरोप

Wed, 28 Sep 2022 12:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गर्वित नारंग पर उनकी पत्नी ने कानपुर के चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न, बच्चे का अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गर्वित नारंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हास्य कलाकार स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गर्वित नारंग पर उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, बच्चे का अपहरण कर लेने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर में चकेरी के शिव कटरा निवासी आदित्या यादव के अनुसार उनका विवाह 10 मई 2020 को राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गर्वित नारंग के साथ हुआ था।

विज्ञापन


आदित्या का आरोप है कि शादी के बाद से ही गर्वित और ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी थी। इससे तंग आकर कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके रहने आ गईं थीं। 23 सितंबर को गर्वित अपनी मां समेत दो लोगों के साथ आया और दहेज को लेकर मारपीट करने लगा। आरोप है कि उनके 20 दिन के बच्चे का अपहरण कर ले गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें