फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अधिकारियों ने नहीं सुनी तो बच्चों संग महिलाएं उतरीं नाला साफ करने, बुढ़ियाघाट का वीडियो वायरल

Sun, 22 Jun 2025 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बच्चों संग महिलाएं नाला साफ करने उतरीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियाें और पार्षद ने नहीं सुनी तो बच्चों संग महिलाएं खुद नाला सफाई करने उतर पड़ीं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जाजमऊ के बुढ़िया घाट का बताया जा रहा है। यह इलाका वार्ड-96 में आता है। हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में महिलाएं और बच्चे नाले के अंदर उतरकर खुद सफाई कर रहे हैं। इस दौरान महिलाएं हाथ से फावड़ा लेकर नाले में भरी गंदगी हटा रही हैं।
विज्ञापन

बच्चों संग महिलाएं नाला साफ करने उतरीं - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद से कई बार शिकायत की। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। नाले की सफाई न होने से जलभराव और संक्रमण का खतरा बढ़ा है। वहीं, क्षेत्रीय पार्षद फकर इकबाल ने बताया कि नाले में एक पाइप पड़ा है।
 
विज्ञापन

बच्चों संग महिलाएं नाला साफ करने उतरीं - फोटो : अमर उजाला
बरसात में कचरा भर जाता है। मैंने खुद मौके पर खड़े होकर नाले को साफ कराया है। लेकिन वह फिर भर गया। अब नाले की सफाई लगातार कराई जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें