Kanpur News: पुरवामीर चौराहे पर गुड्डन सिंह और मधु ढाबा द्वारा आयोजित चाय वितरण शिविर ने कड़ाके की ठंड में राहगीरों को राहत दी। समाजसेवियों ने सेवा और अपनत्व के साथ नववर्ष 2026 का अभिनंदन किया।
कानपुर में नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर चौराहे पर नववर्ष के अवसर पर समाजसेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां मधु ढाबा और समाजसेवी गुड्डन सिंह व मनीष कुमार ने राहगीरों के लिए चाय वितरण का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड में जहां लोग ठिठुरन से जूझ रहे थे। वहीं इस पहल ने उन्हें राहत और अपनापन का एहसास दिलाया।
विज्ञापन
गुड्डन सिंह ने बताया कि नववर्ष की शुरुआत चाय की मीठी चुस्की के साथ होनी चाहिए, ताकि लोगों के जीवन में गर्माहट और खुशियों का संचार हो सके। चौराहे पर हमेशा भीड़भाड़ रहती है और इस स्थान को चुनकर राहगीरों को चाय पिलाने का उद्देश्य यही था कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें। चाय वितरण के दौरान राहगीरों ने न केवल ठंड से राहत महसूस की, बल्कि समाजसेवियों की इस पहल को सराहा भी।