हल्की बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में भी ओलावृष्टि का अलर्ट है। बीते शनिवार को के कुछ इलाकों में बारिश हुई और मौसम सुहावना बना रहा। इस कारण से शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 25 डिग्री रहा।
पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम सुहावना
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमूमन इस समयावधि में तापमान 40 डिग्री के पार ही रहता है। सीएसए मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम सुहावना बना हुआ है।
नया विक्षोभ भी दे रहा है दस्तक
वहीं एक मई को एक नया विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके कारण चार मई तक उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। इस कारण से तापमान में भी काफी कमी होगी और तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
पांच मई तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान हिमाचल व उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहां ओलावृष्टि की भी संभावना है। यदि फिर कोई नया पश्चिमी विक्षोभ आया और उसका असर रहा, तो फिर से गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि इसके बारे में अभी कुछ कहना काफी मुश्किल है।