फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: गर्मी का सितम! मौसम में उतार-चढ़ाव, मानसून में भी देरी की संभावना, पढ़ें पूरा अपडेट

Sun, 21 May 2023 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। कानपुर समेत आसपास के जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है।
विज्ञापन
गर्मी का कहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। शनिवार को शहर के पश्चिमी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया तो पूर्वी क्षेत्र में पारा 42 डिग्री से भी ऊपर रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया है कि अगले 22 मई तक गर्म हवाएं और तेज चलने की संभावना है।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठने वाली हवाओं की वजह से नमी भी बनी हुई है। इसकी वजह से कम तापमान में भी तेज गर्मी महसूस हो रही है। बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से मानसून में भी देरी की संभावना बन रही है।
इस बीच रात के समय आसमान खुला होने की वजह से न्यूनतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। डॉ. पांडेय के अनुसार 23 से 25 मई के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में बादल आने की वजह से मौसम में थोड़ा परिवर्तन आ सकता है।

विज्ञापन

बदल सकता है मौसम का मिजाज
रविवार को तापमान और बढ़ने, तो सोमवार तक 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग की मानें, तो मंगलवार से बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग सकता है। मौसम थोड़ा सुहाना होने के साथ धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इतना तापमान हुआ दर्ज
  • एयरफोर्स के मॉनीटर में- शहर के पूर्वी क्षेत्र चकेरी व इसके आसपास 42.3 व 25.1 डिग्री सेल्सियस।
  • सीएसए के मॉनीटर में- बाकी हिस्से में पारा...40.0 व 22.3 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें