बदल सकता है मौसम का मिजाज
रविवार को तापमान और बढ़ने, तो सोमवार तक 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग की मानें, तो मंगलवार से बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग सकता है। मौसम थोड़ा सुहाना होने के साथ धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।