एक सप्ताह में सामान्य से दो गुना हो गया प्रदूषण
तेज हवाओं से उड़ रही धूल की वजह से शहरी क्षेत्र के प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह के अंतराल में 124 एक्यूआई पर पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सप्ताह के प्रदूषण की स्थिति इस तरह रही। 31 को 102, एक जून को 77, दो को 87, तीन को 99, चार को 96 व पांच को 124 एक्यूआई रिकार्ड किया गया।
किसानों को उठाना पड़ा था नुकसान
पिछले वर्ष 2022 में कम बारिश के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ था। समय पर बारिश नहीं होने की वजह से किसानों ने धान की बुवाई में देरी की थी। जिन किसानों ने समय से बुवाई कर भी दी थी, उन्हें सिंचाई की संकट के चलते खासा नुकसान उठाना पड़ा था। धान के उत्पादन में भी भारी कमी दर्ज की गई थी।
किसानों को इंतजार करना पड़ेगा
इस साल भी मॉनसून की देरी की मार किसानों पर पड़ सकती है। मानसून में देरी के चलते किसानों को अपनी फसलों की बुवाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में किसानों की फसल समय से तैयार नहीं हो पाएगी। इस असर फसल उत्पादन पर भी पड़ेगा।