यहां इतनी हुई बारिश
कानपुर 5 मिमी
बिल्हौर 17 मिमी
कन्नौज 13.6 मिमी
बांगरमऊ-11.9 मिमी
हरदोई-17 मिमी
बागवानों की मुसीबत बढ़ी
शनिवार सुबह आसमान साफ रहने से तेज धूप निकली। दोपहर 12 बजे के करीब अचानक मौसम ने पलटी खाई। कानपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं, आंधी की वजह से काफी मात्रा में कच्ची अमिया गिर गई। हल्की बारिश ने बागवानों की मुसीबत बढ़ा दी।
सुबह से धूप के कारण चढ़ा पारा
शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जोकि शनिवार को 28 डिग्री सेल्सियस था। सुबह से धूप के कारण पारे में यह उछाल आया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। रविवार को भी इसी के आसपास तापमान रहने का आसार है।