जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू होने की वजह से मंगलवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री और लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया। मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर को तीन साल बाद इतना कम तापमान दर्ज हुआ है। इससे पहले 2019 में इस दिन का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 8.8 था।
न्यूनतम की तरफ अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं होने और हवाएं लगातार चलने की वजह से पहाड़ों से ठंडक मैदानी क्षेत्रों में आ रही है। बताया कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।