मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, वर्तमान में हीट वेव का असर चल रहा है। लोग बाहर निकलने से पहले सावधानियां बरतें। सीएसए के मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर एक पैरामीटर भी जारी किया है, जो तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव के बारे में जानकारी देता है। इसमें बताया गया है कि जब तापमान 40 डिग्री हो और आर्द्रता शून्य हो तो गर्मी कम लगती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटे में हल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन गर्मी में कमी नहीं आएगी।
हीट वेव घोषित करने के मानदंड
जब तक किसी स्थान का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच जाता, तब तक हीट वेव की स्थिति नहीं मानी जाती है। इससे अधिक तापमान होने पर इसे हीट वेव की स्थिति माना जाता है।
प्रदेश के प्रमुख स्थानों में तापमान की स्थिति
कानपुर - 42.6
आगरा - 46.9
अयोध्या - 40.5
बागपत - 46
इटावा - 44
फतेहपुर - 43.9
मथुरा - 46.9
प्रयागराज - 42.2
वाराणसी -41.2
लखनऊ -42.4
अगर तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है और आर्द्रता शून्य फीसदी है, तो 21 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी ही महसूस होती है। अगर तापमान 24 डिग्री हो और आर्द्रता 100 फीसदी हो तो 27 डिग्री के बराबर गर्मी का अहसास होगा। हीट इंडेक्स में तापमान और आर्द्रता के कारण लगने वाली गर्मी का स्तर मापने का यही सामान्य तरीका है। -डॉ. एसएन सुनील पांडेय, मौसम विभाग प्रमुख, सीएसए